पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जिले में 94979 बच्चों को लगाए एमआर टीके

जिले में 94979 बच्चों को लगाए एमआर टीके

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिवल सर्जन रोपड़ डॉ. हरिंदर कौर के निर्देशों अनुसार 1 मई से जिले में चल रही मीजल-रुबेला (एमआर) टीकाकरण मुहिम को पूरा सहयोग मिल रहा है। इन शब्दों का प्रकटावा करते सिविल सर्जन रोपड़ डाॅ. हरिंदर कौर ने बताया कि विभिन्न ब्लाॅकों के स्कूलों में मुहिम के पहले पड़ाव के तहत टीकाकरण टीमें पूरी मेहनत के साथ काम कर रही हैं जिसके अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं।

जिला टीकाकरण अफसर डाॅ. परमिंदर सिंह भट्टी ने जानकारी देते बताया कि मुहिम के तहत गठित अलग-अलग ब्लाॅकों में 1,55,000 के लिए लक्ष्य के अनुसार अब तक 14 दिनों में रोपड़ में 6074 बच्चों को, भरतगढ़ में 14440 बच्चों को, कीरतपुर साहिब में 33329 बच्चों को, नूरपुरबेदी में 19710 बच्चों को, चमकौर साहिब में 13385 बच्चों को, नंगल में 3229 बच्चों को, मोरिंडा में 1381 बच्चों को, आनंदपुर साहिब में 3431 बच्चों समेत कुल 94979 बच्चों को एमआर का टीका लगाया जा चुका है जो निश्चित किए लक्ष्य का 61 प्रतिशत है। आने वाले दिनों में भी टीकाकरण मुहिम जारी रहेगी।

डॉ. परमिंदर भट्‌टी बने जिला टीकाकरण अफसर

रोपड़ | सेहत व परिवार भलाई विभाग पंजाब द्वारा जारी आदेशों के तहत डॉ. परमिंदर सिंह भट्‌टी ने बतौर जिला टीकाकरण अफसर के रूप में पद संभाला है। इससे पहले वह म्यूनिसिपल सेहत अफसर चंडीगढ़ में अपनी सेवाएं निभा रहे थे। उन्होंने कहा कि बतौर टीकाकरण अफसर उनकी कोशिश रहेगी कि जिले में चल रही मीजल्स रुबेला टीकाकरण मुहिम के लिए तय किए निश्चित लक्ष्य को जल्द से जल्द पूरा किया जाए तथा 9 महीने से 15 साल तक की उम्र तक का कोई भी बच्चा मीजल्स रुबेला का टीका लगाने से वंचित न रहे। इसके साथ ही निरंतर होने वाले टीकाकरण की कारगुजारी के लिए भी लक्ष्य अनुसार प्राप्ति निश्चित की जाए। इसके अलावा राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत विभिन्न बीमारियों के मुफ्त इलाज की सुविधा को ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाया जाए।

खबरें और भी हैं...