पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जलापूर्ति के लिए माउंट में बिछेगी 8 आठ किमी नई पाइपलाइन

जलापूर्ति के लिए माउंट में बिछेगी 8 आठ किमी नई पाइपलाइन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर में पेयजल संकट के लिए करीब आठ किमी तक नई पाइप लाइन डाली जाएगी। इसके साथ ही पिछले साल बरसात के कारण क्षतिग्रस्त हुई पाइप लाइन व टंकियों की भी मरम्मत की जाएगी। इस काम पर 191.67 लाख रुपए खर्च होंगे। शहर में पेयजल आपूर्ति के लिए अपरकोदरा एवं लोअरकोदरा डेम मुख्य स्त्रोत है।

गर्मी के मौसम में नक्की लेक से जलापूर्ति की जाती है। करीब पांच हजार उपभोक्ता वाले इस शहर में प्रति उपभोक्ता रोजाना 5.15 एमएलडी पानी की मांग है। इसके अनुपात में 3.44 एमएलडी एकांतरे पानी सप्लाई किया जा रहा है। इसका एक मुख्य कारण यह है कि वर्ष 2015 एवं गत वर्ष आई तेज बारिश के दौरान जलापूर्ति स्रोतों को खासा नुकसान पहुंचा था। इससे विभाग चाहकर भी मांग के अनुपात में आपूर्ति नहीं कर पा रहा है। अपर कोदरा डेम में पानी का स्तर कम होने के साथ ही पीएच लेवल में भी गिरावट आ जाती है। इसे बनाए रखने के लिए विभाग द्वारा गत 5 अप्रेल से नक्की लेक से पेयजल आपूर्ति शुरू करवा दी गई है। प्रति उपभोक्ता मांग की बात करें तो 2.44 एमएलडी लोअर कोदरा डेम से तथा शेष एक एमएलडी नक्की लेक से लिया जा रहा है। जिन क्षेत्रों में नल कनेक्शन सुविधा नहीं है वहां पर निवासरत लोग पेयजल आपूर्ति के लिए हैंडपंपों पर निर्भर है। शहर में कुल 120 हैंडपंप लगे हैं इनमें से 20 का भूमिगत जलस्तर कम हो गया है शेष सुचारू रुप से काम कर रहे हैं।

राहत

इस महीने के अंत तक शुरू हो जाएगा नई पाइपलाइन बिछाने का कार्य, 191.67 लाख रुपए होंगे खर्च

पिछले साल तेज बारिश में टूटी लाइनों व टंकियों की भी होगी मरम्मत

माउंट आबू में इन कॉलोनियों में पेयजल आपूर्ति के लिए बिछाई जाएगी नई पाइपलाइन।

यहां डलेगी नई पाइप लाइन

माउंटआबू में मालीवास, इंद्रा कॉलोनी, देलवाड़ा, गौराछपरा, तौरणा एवं सनसेट प्वाइंट मार्ग पर न्यायालय के पीछे की ओर बसे आबादियों में आज तक पानी की पाइप लाइनें नहीं इन क्षेत्रों में आठ किलोमीटर नई पाइप लाइनें डालने के कार्य को मंजूर करते हुए 146 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। इसके अलावा पुराने वॉल्वो को हटाकर सॉफ्ट रिटेट वॉल लगाने के लिए करीब 24 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे।

जल्द ही शुरू होगा काम

विभाग की ओर से टैंडर प्रक्रिया को पूरा करवा लिया गया है। इसके लिए कार्यादेश भी जारी कर दिए गए हैं। इस महीने के अंत तक ये कार्य शुरु करवा दिए जाएंगे। इसके बाद नल कनेक्शन सुविधा से वंचित लोगों को तो लाभ मिलेगा ही शहर के पुराने उपभोक्ताओं की समस्या का भी स्थाई समाधान हो सकेगा। - राजेंद्र गुर्जर, सहायक अभियंता, जलदाय विभाग, माउंटआबू

खबरें और भी हैं...