पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • माउंटआबू की सालगांव बांध परियोजना की डीपीआर के लिए शुरू हुआ सर्वे

माउंटआबू की सालगांव बांध परियोजना की डीपीआर के लिए शुरू हुआ सर्वे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
माउंटआबू की सालगांव बांध परियोजना की डीपीआर के लिए 31.67 लाख रुपए की स्वीकृति मिली है। जल संसाधन विभाग ने सर्वे कार्य शुरु कर दिया है। माउंट आबू में पेयजल समस्या के स्थाई समाधान के लिए वर्ष 2002 में सालगांव परियोजना बनाई गई थी। इसमें माउंट आबू की वर्ष 2051 की जनगणना को आधार माना गया है।

परियोजना निर्माण में वन क्षेत्र का हिस्सा आने से प्रशासन की ओर से भारतीय वन्य जीव मंडल दिल्ली को प्रभावित वन भूमि को मुक्त कराने एवं अनापत्ति प्रमाण पत्र के लिए प्रस्ताव बनाकर स्वीकृति के लिए भेजा था। वन्य जीव एवं वन व पर्यावरण मंत्रालय की ओर से 26 मार्च 2008 को वन भूमि को अनारक्षित करवाने के लिए सशर्त अनुमोदन किया था। जिसके अनुसार प्रस्तावित बांध के संपूर्ण कैचमेंट क्षेत्र की निजी भूमि को अधिग्रहित किया जाना था। गत वर्ष 15 मई 2017 को राज्य सरकार की ओर से उक्त शर्त में संशोधन कर केवल डूब क्षेत्र की भूमि का अधिग्रहण करने के प्रस्ताव भिजवाने पर राष्ट्रीय वन्य जीव मंडल द्वारा 42 वीं मीटिंग में स्वीकृत कर लिया था। पीएचईडी विभाग की वित्त समिति की ओर से परियोजना की डीपीआर तैयार करने के लिए राशि स्वीकृति जारी की जा चुकी है। इसके अनुसार बांध निर्माण की डीपीआर जल संसाधन विभाग की ओर से तैयार की जानी है। इसका कार्य भी शुरु करवा दिया गया है, जो लगातार प्रगति पर है।

अगले चरण में ड्राइंग का होगा अनुमोदन

सालगांव डेम परियोजना का सर्वे कार्य प्रगति पर है। इसके पूरा होने के बाद डिजायन एवं ड्राइंग तैयार कर अनुमोदन के लिए सक्षम स्वीकृति के लिए भिजवाया जाएगा। भूगर्भीय सर्वे पहले ही करवाया जा चुका है। - सुरेश ओला, उपखंड अधिकारी, माउंट आबू

खबरें और भी हैं...