हिल स्टेशन पर निकाला कैंडल मार्च
माउंट आबू | श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के नगर अध्यक्ष महेंद्र सिंह परमार के नेतृत्व में दुष्कर्म की घटनाओं के विरोध और आरोपियों को सजा दिलाने की मांग को लेकर कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान महेंद्र सिंह परमार ने कहा कि बेटी-बचाओ बेटी-पढ़ाओ के साथ सरकार को एक ऐसा कानून लाना चाहिए कि दुष्कर्म करने वालों को फांसी की सजा दी जाए। इस मौके राजपूत युवा संगठन अध्यक्ष नाथू सिंह बोराणा, भारत सिंह राठौड़, रावणा राजपूत समाज जिला अध्यक्ष नारायण सिंह भाटी, पर्वत सिंह और चंदन सिंह समेत अन्य लोग मौजूद थे।