देलवाड़ा में पैंथर के हमले से बछड़े की मौत, दो गायें घायल
माउंट आबू| माउंट आबू के गोवा गांव देलवाड़ा क्षेत्र में सोमवार रात मकान के बाड़े में बंधी गायों पर पैंथर ने हमला कर दिया। पैंथर के हमने से एक बछड़े की मौत हो गर्ई। गोवा गांव देलवाड़ा क्षेत्र निवासी अजित सिंह के घर बंधी गाय पर पैंथर ने अचानक हमला कर दिया, जिससे गाय घायल हो गई। पैंथर ने एक बछड़े को वहीं मार दिया, जबकि एक बछड़े को पैंथर उठाकर ले गया। पैंथर के हमले से दो-तीन गायें घायल हो गई। पैंथर गायों का बना झोंपड़ा तोड़कर भीतर घुसा था। जहां पैंथर ने गायों पर हमला किया वो देलवाड़ा क्षेत्र में आता है।