आंजणा समाज की बैठक गुजरात के विधायकों का किया स्वागत
माउंट आबू | अखिल भारतीय आंजणा समाज महासभा की बैठक सेंट राजेश्वर सीनियर सैकंडरी के सभा हॉल में हुई। महासभा अध्यक्ष वीरजी भाई की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में गुजरात विधानसभा चुनाव में नवनिर्वाचित सदस्यों का माल्यार्पण से स्वागत किया गया। इस मौके राजस्व मंत्री अमराराम चौधरी, गुजरात जल संसाधन मंत्री परबत भाई पटेल, गुजरात विधायक नथा भाई, शिवा भाई दियोदर, जेआर पटेल को सर्वश्रेष्ठ विधायक चुनने पर एवं पद्मश्री कृषक गेना भाई, हीरा रामजी आईएएस सहित पूर्व विधायक एवं सांसदों का स्वागत किया। इस मौके नेगाराम पटेल, वीरजी भाई, भूराराम चौधरी आदि मौजूद रहे।