मिनी नक्की लेक के पास लगी आग
माउंट आबू | माउंट आबू में रविवार देर रात मिनी नक्की के समीप वीर बाबा मंदिर के पास झाडिय़ों में अचानक आग लग गई। वहां से गुजर रहे रोहित अग्रवाल ने पालिकाध्यक्ष सुरेश थिंगर को इसकी सूचना दी। पालिकाध्यक्ष फायरब्रिगेड सहित टीम के साथ मौके पर पहुंचे। आग ज्यादा फैलने से एयरफोर्स की टीम को भी फायरब्रिगेड के साथ बुलाया। चार-पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।