पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खिड़की तोड़ घर में घुसे चोर, अंदर सो रहे लोगों को कमरे में बंद किया, 50 हजार नकद व जेवर ले गए

खिड़की तोड़ घर में घुसे चोर, अंदर सो रहे लोगों को कमरे में बंद किया, 50 हजार नकद व जेवर ले गए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरूपगंज. चोरी की वारदात के बाद मकान में जांच करते पुलिस अधिकारी।

जाग होने पर भागे, पुलिस ने कुंडी खोल लोगों को बाहर निकाला

सुबह घर में सवेरे करीब पौने चार बजे जाग होने पर चोर मकान के मुख्य दरवाजे से भाग गए। कमरा बंद होने के कारण बाबूलाल बंसल की प|ी ने उनके बेटे नितिन बंसल को फोन कर इसकी जानकारी दी जिस पर वे नीचे आने लगे, लेकिन चोर भागते समय सीढ़ी का दरवाजा भी बाहर से बंद कर गए। इस पर नितिन बंसल ने मकान के ऊपरी मंजिल में बने दूसरे कमरों पर नजर जाने पर देखा, जहां सामान बिखरा पड़ा था। इस पर उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। इस पर कार्यवाहक थानाप्रभारी नेनाराम उनके घर पहुंचे तथा घर के अंदर जाकर तलाशी ली, लेकिन कोई नहीं मिला। वहीं कमरों के बाहर से कुंडी खोलकर सभी को बाहर निकाला।

एसपी ने किया घटनास्थल का मौका मुआयना

कमरों में बंद लोगों को बाहर निकालने के बाद पुलिस ने रेलवे लाइन के दूसरी ओर चोरों की तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। उसके बाद घर के सदस्यों ने घर में बिखरे सामान की तलाशी ली, जिसमें दो तीन जगहों पर रखे करीब पचास हजार रुपए, सामान व दो चांदी की मूर्ति गायब मिली। चोरी की सूचना मिलते ही एसपी ओमप्रकाश व माउंटआबू डीएसपी विजयपालसिंह, आबूरोड शहर थानाप्रभारी मीठूलाल मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का मौका मुआयना किया।

मौके पर पहुंची एफएसएल टीम, नहीं मिले फिंगर प्रिंट

चोरी की वारदात के बाद मौके पर पहुंची एफएसएल टीम ने फिंगर प्रिंट जुटाने की कोशिश की, लेकिन मकान में लोगों के प्रवेश करने से उन्हें फिंगर प्रिंट नहीं मिले। पुलिस ने दोपहर को भी रोहिड़ा जोड़ जाने वाले मार्ग की तलाशी ली। वहीं चोर जाते-जाते मोहल्ले में स्थित दिलीप अग्रवाल की बाइक भी चुरा ले गए। गुर्जर मोहल्ले में एक घर के पीछे लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में रेलवे लाइन के पास के चार लोगों के बाइक तथा हाथ में एक थैले में सामान भरा हुआ ले जाते दिखे है।

ऐसे दिया वारदात को अंजाम

गुर्जर मोहल्ले में रात 2 बजे उद्योगपति बाबूलाल बंसल के मकान के पूर्व दिशा की खिड़की के बाहर लगी लोहे की जाली तोड़कर चोर अंदर घुसे।

चोरों ने मकान में नीचे के कमरों में सो रहे लोगों को कमरे को बाहर से बंद किया।

ऊपरी मंजिल में बने दो कमरों में रखे रुपए, सामान व जेवर चुराए।

सवेरे करीब पौने चार बजे जाग होने पर ऊपरी मंजिला की सीढ़ी का दरवाजा बंद किया और मुख्य दरवाजे से भागे।

जाते समय मोहल्ले में दूसरे मकान के बाहर खड़ी बाइक भी चुरा ले गए।

पुलिस के आने पर मकान का मुख्य दरवाजा खुला था, जिस पर पुलिस ने मकान में कमरों में बंद किए लोगों को बाहर निकाला।

पुलिस गश्त पर उठ रहे हैं सवाल, लोगों में भय

कस्बे समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में भी इन दिनों चोरों का आंतक है। आए दिन चोरी की वारदातों को अज्ञात चोर अंजाम दे रहे है। कस्बे में पिछले कई दिनों से बाइक व गाड़ियों से डीजल चोरी की घटना लगातार हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि कस्बे के मुख्य बाजार तक ही गश्त सीमित रहती है तथा गलियों में गश्त नहीं होने से चोरों के हौसले बुलंद हो गए है। लोगों ने बताया कि पिछले दो वर्ष से होमगार्ड व आरएसी के जवानों की गश्त नहीं होने से फिर से कस्बे में चोरी की वारदाते होना शुरु हो गई है।

खबरें और भी हैं...