पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कांग्रेसियों ने दिल्ली में वरिष्ठ पदाधिकारियों से की मुलाकात

कांग्रेसियों ने दिल्ली में वरिष्ठ पदाधिकारियों से की मुलाकात

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले के कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार को नई दिल्ली में कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव में जीवाराम आर्य को जिलाध्यक्ष, वीरभद्रसिंह देवड़ा को रेवदर, नारायणसिंह भाटी को माउंट आबू, रशीद खान कायमखानी को आबूरोड, प्रेमाराम देवासी को पिंडवाड़ा, किशोर पुरोहित को सिरोही एवं हरीश राठौड़ को शिवगंज ब्लॉक अध्यक्ष बनाने पर धन्यवाद दिया।

कांग्रेस नेताओं ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं राजस्थान प्रभारी अविनाश पांडे, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट, राष्ट्रीय महासचिव एवं बिहार प्रभारी डॉ.सीपी जोशी, राष्ट्रीय महासचिव एवं महाराष्ट्र प्रभारी मोहनप्रकाश से मिलकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी व सभी का आभार व्यक्त किया।

इस मौके पूर्व विधायक संयम लोढ़ा, जिलाध्यक्ष जीवाराम आर्य, एआईसीसी सदस्य रंजू रामावत, पूर्व सांसद पारसाराम मेघवाल, ब्लॉक अध्यक्ष सिरोही किशोर पुरोहित, आबूरोड रसीद खान, पिंडवाड़ा प्रेमाराम देवासी, माउंट आबू नारायण भाटी, शिवगंज हरीश मेघवाल, नेता प्रतिपक्ष आबूरोड नरगिस कायमखानी, पिंडवाड़ा संजय गर्ग, शिवगंज अब्बास अली, पूर्व जिला प्रमुख अनिता बाकोलिया, उप प्रधान शिवगंज मोटाराम देवासी, पूर्व जिला प्रमुख केसरमल गमेती, पीसीसी सदस्य नीतिराज सिंह देवड़ा, पूर्व पालिका अध्यक्ष अश्विन गर्ग, एसटी जिला अध्यक्ष निंबाराम गरासिया, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रेवदर भेरूलाल भाटी, आबूरोड गणेश बंजारा, पिंडवाड़ा राकेश रावल, जिला महामंत्री प्रवक्ता हमीद कुरैशी, पूर्व प्रधान शिवगंज अचलाराम माली, पूर्व पालिका अध्यक्ष शिवगंज छगन गहलोत, पूर्व सरपंच अमराराम, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष सुरेश राव, शिवगंज विधानसभा युवा अध्यक्ष मुजफ्फर बेग, पूर्व प्रधान मोतीलाल कोली, रेवदर विधानसभा प्रत्याशी लखमाराम कोली, कृषि उपज मंडी सुमेरपुर उपाध्यक्ष हबीब शेख, उप प्रधान आबूरोड हरीश चौधरी, पूर्व उप प्रधान मोती सिंह, सहकारी संघ के जिलाध्यक्ष प्रकाश आर्य, अनिल बाकोलिया, पूर्व उपजिला प्रमुख मोती राम गरासिया, जिला प्रवक्ता हमीद कुरैशी मौजूद थे।



खबरें और भी हैं...