पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जोधपुर के ग्रुप कमांडर ने किया एनसीसी कार्यालय का निरीक्षण

जोधपुर के ग्रुप कमांडर ने किया एनसीसी कार्यालय का निरीक्षण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिरोही | एनसीसी जोधपुर के ग्रुप कमांडर कर्नल सुधांशु शर्मा ने मंगलवार को सिरोही जिला मुख्यालय स्थित एनसीसी कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान कर्नल शर्मा ने युवाओं को सेना एवं सेवा के लिए तैयार रहने की सीख दी। सिरोही एनसीसी सीओ लेफ्टिनेंट कर्नल शरद मोहनसिंह, सिरोही कॉलेज के प्रभारी लेफ्टिनेंट भगवानाराम बिश्नोई, जालोर के मनीष अखावत, माउंट आबू के चंद्रवीरसिंह, सांचौर से रामलाल बिश्नोई सहित दोनों जिलों के एनसीसी प्रभारी एवं सूबेदार रामनिवास, हवलदार ताजाराम, यशपालसिंह, सीनियर कैडेट महेंद्र कुमार, उत्तम कुमार, हिमांशीसिंह, संगीता, आसूराम सहित अन्य कैडेट्स मौजूद रहे। इससे पहले सिरोही पहुंचने पर जोधपुर के ग्रुप कमांडर कर्नल सुधांशु शर्मा का स्वागत किया और कैडेट्स ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

खबरें और भी हैं...