माउंट आबू रोड की सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त, दुर्घटना का अंदेशा
आबूरोड | माउंट आबू जाने वाले रास्ते पर सड़क किनारे बनी सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त होने से हादसे का अंदेशा बना हुआ है। आबूरोड-माउंट आबू मार्ग पर प्रतिदिन आने वाले वाहनों के कारण कई बार दुर्घटना से सुरक्षा दीवार टूट जाती है। इन सुरक्षा दीवारों की मरम्मत होनी चाहिए, लेकिन जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। ऐसा नहीं होने से भारी जानमाल की हानि की संभावना बनी हुई है।