होनहार बच्चों को किया पुरस्कृत
सेन समाज मंडल माउंट आबू की ओर से सेनजी महाराज की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके आईदान पंवार व चंद्रेश की मौजूदगी में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कानाराम सेन ने की। जिसमें समाज के 10वीं व 12वीं कक्षा में 60 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में संतोष सेन, अर्जुन सेन, श्रवण सेन, नरेश सेन समेत समाज के लोग मौजूद थे।