माउंट आबू | वायु सेना स्टेशन माउंट आबू में गांधीनगर अफवा क्षेत्रीय के बैनर तले बच्चों लिए ग्रीष्मकालीन साहसिक शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बच्चों को साहसिक गतिविधियों लीप ऑफ फेथ, टेंट पिचिंग, ट्रैकिंग, पैरासेलिंग, पर्वतारोहण, मिनी मैराथन, निशानेबाजी, ऐरोबिक्स, योग आदि गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया। शिविरार्थियों के लिए नक्की लेक के आसपास नौकायन एवं घुड़सवारी का भी आयोजन किया गया। इस मौके एयर वाइस मार्शल आरके धीर पीवीएसएम एवीएसएम वीएम एडीसी वायु अफसर कमांडिंग-इन-चीफ, दक्षिण पश्चिम वायु कमान मुख्यालय मुख्य अतिथि थे। वहीं नीलम धीर अध्यक्षा अफवा क्षेत्रीय, ग्रुप कैप्टन अजय कुन्नथ, स्टेशन कमांडर वायु सेना स्टेशन माउंट आबू, दीप्ति अजय अध्यक्षा अफवा स्थानीय, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी एवं अन्य कार्मिक मौजूद थै।