पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सिरोही में एडीईओ और तीन स्कूलों में प्रधानाचार्य को हटाए बिना ही लगा दिए नए, 11 हैडमास्टर भी बदले

सिरोही में एडीईओ और तीन स्कूलों में प्रधानाचार्य को हटाए बिना ही लगा दिए नए, 11 हैडमास्टर भी बदले

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चुनावी साल में शिक्षा विभाग की ओर से निकाली गई जंबो तबादला सूची में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। माध्यमिक शिक्षा के निदेशक नथमल डिडेल की ओर से शनिवार को निकाली गई 1401 प्रधानाचार्यों की तबादला सूची में सिरोही के अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी और तीन प्रधानाचार्यों के एक-एक पद पर दो-दो जनों को नियुक्ति दी गई है। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में एडीईओ के दो पद स्वीकृत है।

तबादला सूची में राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल नवीन भवन के प्रधानाचार्य हीरालाल माली और माउंट आबू डाइट के प्रधानाचार्य भंवरलाल पुरोहित को बतौर एडीईओ जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में नियुक्ति के आदेश किए गए है। हालांकि, तबादला सूची में एक एडीईओ अजय माथुर को माउंट आबू डाइट में नियुक्ति दी है। लेकिन, पांच माह पहले ही यहां लगे दूसरे एडीईओ माणकचंद राइका को बिना हटाए उनकी जगह दूसरा एडीईओ और लगा दिया। यहीं, नहीं राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल सिंदरथ, कैलाशनगर और गोल में प्रधानाचार्य पहले से कार्यरत है, फिर भी यहां दूसरे प्रधानाचार्य को नियुक्ति दी गई है। एडीईओ और तीन प्रधानाचार्यों के दोहरे पदस्थापन आदेश ने मौजूदा और नवनियुक्त एडीईओ और प्रधानाचार्यों को धर्म संकट में डाल दिया है। यदि विभाग ने शीघ्र ही संशोधित सूची जारी नहीं की तो मामला कोर्ट में भी जा सकता है।

माध्यमिक निदेशक की जंबो तबादला सूची में बड़ी चूक

माध्यमिक शिक्षा निदेशक की ओर से निकाली 1401 प्रधानाचार्यों की तबादला सूची में गड़बड़ी

यदि शीघ्र ही संशोधित तबादला सूची जारी हुई नहीं तो न्यायालय में जा सकता है मामला

भरे हुए पदों पर दे दी नियुक्ति

एडीईओ

जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में एडीईओ के दो पद स्वीकृत है, जिस पर अजय माथुर और माणकचंद राइका कार्यरत है। तबादला सूची में राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल नवीन भवन के प्रधानाचार्य हीरालाल माली और माउंट आबू डाइट के प्रधानाचार्य भंवरलाल पुरोहित को एडीईओ के पद पर नियुक्ति दी। हीरालाल माली ने अजय माथुर की जगह कार्यभार संभाल लिया। अजय माथुर को माउंट आबू डाइट में प्रधानाचार्य लगाया है। माणकचंद राइका का तबादला नहीं हुआ है। ऐसे में भंवरलाल पुरोहित अपनी ज्वाइनिंग कैसे देंगे।

प्रधानाचार्य

राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल सिंदरथ में महेंद्र जैन प्रधानाचार्य लगे हुए है, जबकि तबादला सूची में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल की प्रधानाचार्य नंदिता माथुर को सिंदरथ लगाया है। राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल कैलाशनगर में नारायणलाल प्रधानाचार्य कार्यरत है, जबकि उनकी जगह नवारा के प्रधानाचार्य उम्मेदसिंह दयोल को लगाया है। इसी तरह राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल गोल में अनाराम प्रधानाचार्य कार्यरत है, जबकि उनकी जगह मीरपुर के प्रधानाचार्य दलितसिंह आढ़ा को नियुक्ति दी गई है।

इन स्कूलों में लगाए नए प्रधानाचार्य

राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल मडिया के प्रधानाचार्य दुर्गेश गर्ग को मांकरोडा, पाली जिले के कलाली स्कूल प्रधानाचार्य हरीशंकर बैरवा को उंद्रा, पाली जिले की बालिका स्कूल प्रधानाचार्य आशा सोनी को वाटेरा, वाटेरा प्रधानाचार्य मिथिलेश बैरवा को मुदरला, अरठवाड़ा प्रधानाचार्य रोहित बिष्ट को माउंट आबू डाइट, माउंट आबू डाइट प्रधानाचार्य मीना शर्मा को अरठवाडा, उदयपुर जिले के मांडवा प्रधानाचार्य दीपक गहलोत को चनार, ध्रुबाना प्रधानाचार्य अशोकपालसिंह मीणा को एडीईओ प्रारंभिक शिक्षा सिरोही, मेरमांडवाड़ा प्रधानाचार्य हितेश कुमार लोहार को वालोरिया, वरमाण प्रधानाचार्य बलवीरसिंह सिसोदिया को रोवाड़ा, पाली जिले के बूसी प्रधानाचार्य धनाराम को पादर, तेलपुर प्रधानाचार्य कांतिलाल खत्री को नवीन भवन सिरोही, वाण प्रधानाचार्य मांगीलाल मेघवाल को वाण से मंडवारिया, सरतरा प्रधानाचार्य रमेशलाल को बालिका स्कूल पिंडवाड़ा, पाली जिले के खौड़ प्रधानाचार्य रामकरण मीणा को मीन तलेटी, जालोर जिले के भाटीप प्रधानाचार्य रूपाराम को केसरपुरा, मकावल प्रधानाचार्य शैतानसिंह खींची को ठंडीबेरी और दत्ताणी प्रधानाचार्य सोनालिम को चंद्रावती लगाया गया है।

11 माध्यमिक स्कूलों के प्रधानाध्यापक भी बदले

जिले की 11 माध्यमिक स्कूलों में प्रधानाध्यापकों के तबादले हुए।रामा स्कूल नई धनारी में जालोर जिले के सिवाना स्कूल प्रधानाध्यापक सोहनलाल पुरोहित को लगाया। फलवदी स्कूल में जालोर बालोतान के पुखराज पुरोहित, मालप में जालोर कूका के ईश्वरलाल पुरोहित, तरतोली में कोदरला से वरूणप्रकाश गौतम, अखाजी का ढीबा में ठंडीबेरी से शैतानसिंह, मोचाल में जालोर गोलाना से जगदीशसिंह राठौड़, मालीपुरा में सिलदर से महेंद्रसिंह सिंदल, नून में खेजडिय़ा से दिलीपसिंह सिंदल, पैरवा में पंचदेवल से मंगलसिंह, धामसरा में गणका से वंदना अग्रवाल और लखमावा छोटा में फलवदी से अंजूरानी कांटीवाल को लगाया है।

76 विषय अध्यापकों के भी हुए तबादले

माध्यमिक शिक्षा उपनिदेशक पाली ने जिले में 76 विषय अध्यापकों के भी तबादले किए है। उपनिदेशक शीशराम ने सिरोही, जालोर और पाली जिले में वरिष्ठ अध्यापकों की तबादला सूची जारी कर 29 मई तक नव पदस्थापित जगह पर ज्वाइनिंग के आदेश किए है। तबादला सूची में हमारे जिले में उर्दू विषय का एक, हिंदी में 11, विज्ञान 7, सामाजिक विज्ञान 12, सामान्य 7, अंग्रेजी 10 और गणित विषय में सर्वाधिक 24 शिक्षकों के स्थानांतरण किए है।

खबरें और भी हैं...