पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राष्ट्रपति गाइड अवार्ड प्रशिक्षण शिविर में दी महिला सुरक्षा की जानकारी

राष्ट्रपति गाइड अवार्ड प्रशिक्षण शिविर में दी महिला सुरक्षा की जानकारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
माउंट आबू. स्काउट गाइड शिविर में मौजूद संभागी।

भास्कर न्यूज | माउंट आबू

राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड राज्य मुख्यालय जयपुर के तत्वावधान में राज्य प्रशिक्षण केंद्रीय माउंट आबू पर आयोजित राज्य स्तरीय राष्ट्रपति गाइड अवार्ड प्रशिक्षण शिविर तथा राज्य स्तरीय फ्लॉक-गाइड यूनिट लीडर एडवांस कोर्स के तीसरे दिन पुलिस एसआई सरोज बैरवा ने शिविर का अवलोकन किया। इस मौके राज्य संगठन आयुक्त शकुंतला वैष्णव ने सरोज बैरवा को स्कार्फ पहनाकर स्वागत किया। सरोज बैरवा ने राजस्थान से आए सभी 194 संभागियों को पुलिस विभाग में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर की जाने वाली गतिविधियों की जानकारियां दी तथा महिला सुरक्षा से संबंधित चर्चा की। इस मौके कल्पना शर्मा, किशोर देवी, सुभीता गिल, बसंती शर्मा, सुनीता नंदवाना, गगनदीप कौर, विमला सिंघवी, अरुणा सोलंकी समेत सीओ स्काउट जितेंद्र सिंह भाटी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...