पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शांतिवन में शुरू हुआ योग कैंपेन, एक माह चलेगा योग जागरूकता अभियान

शांतिवन में शुरू हुआ योग कैंपेन, एक माह चलेगा योग जागरूकता अभियान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आबूरोड. ब्रह्माकुमारी संस्थान में शुरु हुए योग कैंपेन को लेकर योगाभ्यास करवाया गया।

ओम शांति मंत्र आत्म स्मृति का प्रतीक

दादी ने कहा कि ओम शांति मंत्र हमारी आत्म स्मृति का प्रतीक है। जब हम मन में अच्छे और शुभ संकल्प करते है तो वैसे ही हमारे स्वभाव संस्कार बन जाते है। हम सभी आत्माओं के पिता परमपिता शिव परमात्मा है। जिन्हें इन आंखों से नहीं देखा जा सकता है। उनकी तो सिर्फ अनुभूति की जा सकती है। इस शरीर के अंदर एक चैतन्य शक्ति आत्मा कार्य कर रही है। यदि इस स्मृति में रहकर कार्य करेंगे तो विकर्म नहीं बनेंगे। सिरोही भाजपा के जिलाध्यक्ष लुंबाराम चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमारी भारतीय संस्कृति के प्रतीक योग को पूरे विश्व में फैलाया है। माउंट आबू पालिकाध्यक्ष सुरेश थिंगर ने भी संबोधित किया।

योग से 8000 हृदय रोगियों के ठीक होने का दावा

मेडिकल विंग के कार्यकारी सचिव डॉ. बनारसीलाल शाह ने कहा कि योग हमारी प्राचीन संस्कृति में शामिल रहा है। योग भारत की परंपरा रहा है। इसका महत्व आज पूरी दुनिया समझने लगी है। राजयोग मेडिटेशन के प्रयोग से आज आठ हजार से अधिक हृदय रोगी स्वस्थ हो गए है। उनका हार्ट ब्लॉकेज अब पूरी तरह से खुल गए है और सामान्य जिंदगी जी रहे है। भारत सरकार ने देशभर के 18 जिलों में योग कराने की जिम्मेदारी संस्थान को सौंपी है। इनमें राजस्थान के सिरोही, नागौर, भीलवाड़ा और जालौर जिलों में योग के कार्यक्रमों की जिम्मेदारी दी गई है। शांतिवन के मुख्य अभियंता भरत भाई ने कहा कि इस परिसर से योग कार्यक्रम की शुरुआत की जा रही है।

योगाचार्य ने करवाया विभिन्न आसनों का अभ्यास

कार्यक्रम में सुमेरपुर के वरिष्ठ योग शिक्षक व सेवानिवृत प्राचार्य हनुमंत सिंह ने स्कूल विद्यार्थियों, लोगों, अतिथियों और ब्रह्माकुमारी संस्थान के भाई-बहनों को योग के विभिन्न आसन बताए। उन्होंने बताया कि किस आसन के प्रयोग से किस रोग को ठीक किया जा सकता है। इस मौके पर पतंजलि युवा भारत विंग के स्टेट को-ऑर्डिनेटर नरेंद्र आस्था, भारत स्वाभिमान विंग के स्टेट काउंसिल मैंबर संस्थान की मैनेजर मुन्नी बहन, आत्म प्रकाश, ग्लोबल अस्पताल माउंट आबू के डायरेक्टर डॉ. प्रताप मिड्ढा, गॉडलीवुड स्टूडियो के कार्यकारी निदेशक हरिलाल, योग शिक्षक कमलेश, राकेश, भानू, मोहन, अनूप, धीरज, अमरदीप, कृष्णा, जीतू समेत तीन हजार से अधिक लोग मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...