- Hindi News
- National
- माउंट आबू. राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित रूपा उपाध्याय का माउंट आबू पहुंचने पर अभिनंदन किया गया।
माउंट आबू. राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित रूपा उपाध्याय का माउंट आबू पहुंचने पर अभिनंदन किया गया।
माउंट आबू. राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित रूपा उपाध्याय का माउंट आबू पहुंचने पर अभिनंदन किया गया।
राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित मुख्य परिचारिका रूपा उपाध्याय का किया अभिनंदन
माउंट आबू| स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों सम्मानित ग्लोबल अस्पताल की मुख्य परिचारिका बीके रूपा उपाध्याय के माउंट आबू पहुंचने पर अभिनंदन किया गया। इस मौके प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की खेल प्रभाग उपाध्यक्ष बीके शशि बहन ने कहा कि निस्वार्थ रूप से की गई सेवा ही मानव को महान बनाती है। ग्लोबल अस्पताल विशेषकर आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य प्रदान करने को लेकर सदैव तत्पर रहता है। मुंबई से आई राजयोग प्रशिक्षिका बीके कमलेश बहन, वरिष्ठ राजयोग प्रशिक्षिका बीके शीलू बहन, ग्लोबल अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारी बीके महेंद्र, डॉ. इंदू बेन आदि ने भी विचार व्यक्त किए।