पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ज्ञान सरोवर में कलाकारों ने सांस्कृतिक संध्या में दी प्रस्तुतियां

ज्ञान सरोवर में कलाकारों ने सांस्कृतिक संध्या में दी प्रस्तुतियां

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के ज्ञान सरोवर अकादमी परिसर में मंगलवार देर रात को कला व संस्कृति सेवा प्रभाग की ओर से आयोजित सम्मेलन के अंतिम दिन सांस्कृतिक संध्या में कलाकारों ने प्रादेशिक संस्कृतियों की प्रस्तुति दी। डिब्रूगढ़ आसाम से आए डॉ. भभानंद बोरबयान ने सत्रिया डांस की आकर्षक प्रस्तुति दी। ज्ञान सरोवर के स्काई रनर ग्रुप ने देवा श्रीगणेश नृत्य की प्रस्तुति देकर दर्शकों को दांतों तले अंगुली दबाने पर मजबूर कर दिया। महाराष्ट्र सोलापुर से आए विट्ठल माने ने मैया मोरी मैं नहीं माखन खायो कीर्तन..., प्रस्तुत किया। उत्तरप्रदेश फतेहपुर से आई अनुष्का बैनर्जी ने एक राधा, एक मीरा गीत व नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को भक्तिरस का अनुभव कराया। डिब्रूगढ़ की बरनाली, किरण, रीनू ने गुरुवंदना के साथ हम उड़ के चले जाएं..., विलेपार्ले मुंबई की अंजलि जैन ने मोनो एक्टिंग..., वोरीवली की लता बाकलकर ने कथक नृत्य गणेश वंदना..., मेघा शर्मा ने जिसकी रचना इतनी सुंदर वह कितना सुंदर होगा... गीत नृत्य प्रस्तुत किया। महाराष्ट्र अचलपुर के अविनाश ने जिंदगी का सफर है ये कैसा सफर... गीत की प्रस्तुतियां दी। कुमारी मुक्ति ने मुझे जब से प्रभु मुझे तेरा प्यार मिला, हर मुश्किल हुई आसान... गीत की प्रस्तुति दी।

खबरें और भी हैं...