माउंटआबू के जवाई गांव में बिलानाम भूमि से हटाए अतिक्रमण
माउंट आबू| हिल स्टेशन माउंट आबू में उपखंड अधिकारी निशांत जैन के निर्देश पर बुधवार को जवाई गांव में गुरु शिखर मार्ग पर राजकीय बिलानाम भूमि पर हो रहे अवैध निर्माण को जेसीबी की सहायता से तोड़ा गया। जानकारी के अनुसार किसी व्यक्ति की ओर से सरकारी भूमि पर टीन शेड लगाकर अवैध रूप से अतिक्रमण कर रहा था, जिसकी सूचना मिलने पर तहसीलदार मनसुखलाल डामोर, भू-अभिलेख निरीक्षक कुंज बिहारी झा, पटवारी राजाराम समेत जाब्ता मौजूद था।