पालिका उपाध्यक्ष अर्चना दवे बनीं अर्बुद ब्राह्मण समाज की अध्यक्ष
माउंट आबू| नगरपालिका उपाध्यक्ष अर्चना दवे को अर्बुद ब्राह्मण समाज की अध्यक्ष बनाया गया है। अर्बुद ब्राह्मण समाज की वार्षिक बैठक रघुनाथ मंदिर परिसर में हुई, जिसमें समाज के पूर्व अधिकारियों ने वार्षिक लेखाजोखा समाज के अधिकारियों और कार्यकारिणी के सामने प्रस्तुत किया। बैठक अध्यक्ष अशोक शर्मा के नेतृत्व व समाज के मुख्य संरक्षक त्रिलोक जानी व संरक्षक दामोदर भाई दवे के मार्गदर्शन में हुई। तत्पश्चात नए अध्यक्ष पद के लिए उपस्थित समाज के लोगों में चर्चा हुई और सभी ने अध्यक्ष पद के लिए महिला को चुनने का मानस बनाया। सर्वसम्मति से अर्चना दवे को अर्बुद ब्राह्मण समाज माउंट आबू का अध्यक्ष चुना गया।