माउंट आबू में बाइक चोरी, पुलिस ने चार घंटे में ढूंढा
माउंट आबू | हिल स्टेशन माउंट आबू में घर से चोरी हुई बाइक को पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चार घंटे में ही ढूंढ लिया। जानकारी के अनुसार विजय सिंह पुत्र मनोहरी की बाइक उनके निवास से चोरी हो गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से एवं पूछताछ से अमर सिंह, एसआई सरोज बैरवा व पुलिस टीम ने चार घंटे में ही अनादर राम पुत्र पुनाराम गरासिया आबूरोड से गिरफ्तार किया एवं बाइक बरामद की।