पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • माउंटआबू में अगले सप्ताह शुरू होगा पाइपलाइन बिछाने का काम

माउंटआबू में अगले सप्ताह शुरू होगा पाइपलाइन बिछाने का काम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
माउंटआबू वासियों के लिए अच्छी खबर है। माउंट आबू की पेयजल व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए 191.67 लाख रुपए की योजना का कार्य अगले हफ्ते से शुरु हो जाएगा। इसके के तहत पुरानी हो चुकी मौजूदा पाइप लाइन को बदला जाएगा। इन क्षेत्रों में आजतक पानी की आपूर्ति नहीं हो सकी है वहां आठ किलोमीटर नई पाइप लाइन बिछाई जाएगी। पिछले साल हुई बारिश के दौरान क्षतिग्रस्त पानी की स्टोरेज टंकियों की मरम्मत का कार्य में इसमें शामिल है। माउंट आबू नगरपालिका के 20 वार्डों में जलदाय विभाग के साढ़े चार हजार उपभोक्ता है। प्रत्येक उपभोक्ता रोजाना 5.15 एमएलडी पानी की मांग है, लेकिन पानी के स्टोरेज की समुचित व्यवस्था नहीं होने से उन्हें एकांतरे 3.44 एमएलडी पानी की आपूर्ति की जा रही है। लोअर कोदरा एवं अपर कोदरा माउंटआबू के लोगों की पेयजल आपूर्ति का मुख्य स्त्रोत है। गर्मी में पानी का भूमिगत स्तर नीचे चले जाने पर हर साल नक्की लेक से आपूर्ति कर काम चलाना पड़ता है। इस समय अपर कोदरा से आपूर्ति बंद कर दी गई है। जबकि, नक्की लेक से रोजाना दो एमएलडी एवं लोअर कोदरा से डेढ़ एमएलडी पानी लिया जा रहा है।

कार्य पूरा होने के बाद करीब दो हजार नए उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ, पानी की स्टोरेज क्षमता भी बढ़ेगी

8 किमी क्षेत्र में पहली बार पहुंचेगा पानी

माउंट आबू में ढूंढाई, स्वामी नारायण मंदिर के पास, काला छपरा, मालीवास, इंद्रा कॉलोनी, देलवाड़ा, गौराछपरा, तौरणा एवं सनसेट प्वाइंट मार्ग पर न्यायालय के पीछे की ओर बसे आठ किलोमीटर नई पाइप लाइन बिछाने के लिए जिन क्षेत्रों को चिन्हित किया गया है उनमें पहली बार पानी पहुंच सकेगा। वर्तमान में इन लोगों को पानी के लिए खासी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इस कार्य पर 146 लाख रुपए खर्च होंगे। इसके बाद इन लोगों को नल कनेक्शन सुविधा का लाभ मिलने लगेगा।

पाइपलाइन बदलने और टंकियों की मरम्मत के लिए Rs. 34 लाख

माउंट आबू में वर्ष 2015 एवं इसके बाद वर्ष 2017 में लगातार हुई तेज बारिश से पानी सप्लाई एवं स्टोरेज के लिए बनवाई गई टंकियों को खासा नुकसान पहुंचा था। इसके बाद से विभिन्न क्षेत्रों में पानी आपूर्ति व्यवस्था को लेकर लोगों को हो रही दिक्कतों का स्थाई समाधान करवाने के उद्देश्य के साथ 34 लाख रुपए की लागत से ये दोनों कार्य करवाए जाएंगे।

लीकेज समस्या के समाधान के लिए लगेंगे सॉफ्ट रिटेट

जलदाय विभाग प्रशासन का दावा है कि प्रदेश में माउंट आबू में पहली बार सॉफ्ट रिटेल वॉल लगाए जाएंगे। इसका फायदा यह होगा कि लोगों को आए दिन वॉल लीकेज की समस्या के कारण जलापूर्ति व्यवस्था के प्रभावित होने का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस पर 24 लाख रुपए खर्च होंगे।

योजना का काम शुरु कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। एक-दो दिन में इसके लिए आवश्यक सामान यहां पहुंच जाएगा। इसके बाद काम शुरु करवा दिया जाएगा। हमारा प्रयास यह रहेगा कि बारिश का दौर शुरु होने से पहले सभी कामों को पूरा करवा लिया जाए। -राजेंद्र गुर्जर, एईएन, जलदाय विभाग, माउंटआबू

खबरें और भी हैं...