पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डेरी गांव में माइंस का लीज खारिज, प्रशासन ने भूमि को लिया कब्जे में

डेरी गांव में माइंस का लीज खारिज, प्रशासन ने भूमि को लिया कब्जे में

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
माउंट आबू उपखंड के ग्राम डेरी में लीज के लिए आवंटित भूमि का शर्तोंं का पालना नहीं करने पर बड़ी कार्रवाई कर आवंटन खारिज कर प्रशासन ने कब्जे में ले लिया।

ग्राम डेरी में वर्ष 2011 में मैसर्स आरजी (राजस्थान बिनानी गुजरात) मिनरल्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड उदयपुर को शर्तों पर 6.10 बीघा भूमि आवंटित की गई थी। कलेक्टर सिरोही की ओर से आवंटित भूमि की तहसीलदार आबूरोड से मौका स्थिति की रिपोर्ट तथा आवंटित भूमि पर संस्थान की ओर से निर्माण नहीं किए जाने एवं शर्तो का उल्लंघन होने के आधार पर आवंटन निरस्त किया जाना उचित पाया गया। कलेक्टर ने आवंटित भूमि पर उपयोग व निर्माण नहीं होने पर आवंटन खारिज कर दिया। इस आदेश की पालना में उपखंड अधिकारी निशांत जैन के निर्देश पर पटवारी ने भूमि को बिलानाम दर्ज किया तथा पटवारी और भू-अभिलेख निरीक्षक ने कब्जे में ले लिया।

खबरें और भी हैं...