आबूरोड | शहर के तलहटी क्षेत्र में लग रही हाईमास्ट लाइट लंबे समय से खराब पड़ी है, जिसकी वजह से शाम ढलते ही क्षेत्र में अंधेरा पसर जाता है। माउंट आबू जाने वाले वाले मुख्य मार्ग पर लगी हाईमास्ट लाइट बंद होने से पर्यटकों को परेशानी हो रही है। गर्मियों की छुट्टियों के कारण इन दिनों माउंट आबू में भारी संख्या में संख्या पर्यटक पहुंच रहे हैं। माउंट आबू की चढ़ाई से पहले पर्यटक तलहटी में रुकते हैं। ऐसे में यहां हाईमास्ट लाइट बेहद जरूरी है।
यहीं, नहीं आकराभट्टा से तलहटी जाने वाले मार्ग पर यूआईटी की ओर से लगाई गई लाइट्स भी कई स्थानों पर बंद पड़ी है।