घर के बाहर खड़ी कार में लगाई आग, शीशे तोड़े
माउंट आबू | हिल स्टेशन माउंट आबू के गोवा गांव में एक मकान के बाहर खड़ी कार में किसी बदमाश ने आग लगा दी तथा शीशे तोड़ दिए। जानकारी के अनुसार गोवा गांव निवासी देवेंद्र भंडारी ने पुलिस थाना में रिपोर्ट देकर बताया कि शनिवार रात करीब 2 बजे से 2.30 बजे के बीच उनके घर के बाहर खड़ी कार में कुछ अज्ञात लोगों ने आग लगा दी तथा गाड़ी के पिछले कांच को तोड़ दिया। बाद में सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा जांच की।