पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • माउंट आबू में केंद्रीय खेलकूद प्रशिक्षण शिविर शुरू, 350 विद्यार्थी ले रहे भाग

माउंट आबू में केंद्रीय खेलकूद प्रशिक्षण शिविर शुरू, 350 विद्यार्थी ले रहे भाग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
माउंट आबू. पोलो मैदान में केंद्रीय खेलकूद प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ, जिसमें 350 बालक-बालिकाएं 21 दिन तक विभिन्न खेलों का प्रशिक्षण लेंगे।

भास्कर न्यूज | माउंट आबू

हिल स्टेशन माउंट आबू के पोलो मैदान में केंद्रीय खेलकूद प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया, जिसमें 350 बालक-बालिकाएं विभिन्न खेलों का प्रशिक्षण लेंगे। यह शिविर 8 जून तक चलेगा, जिसमें विभिन्न खेलों के कोच प्रशिक्षण देंगे। उद्घाटन के अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश थिंगर, पालिका उपाध्यक्ष अर्चना दवे, पार्षद सुनील आचार्य, मांगीलाल काबरा, कस्तूरी कवर, जुजाराम, मंडल अध्यक्ष ईश्वर चंद्र डागा समेत महामंत्री टेकचंद भंभाणी मौजूद थे। कार्यक्रम में पालिका अध्यक्ष थिंगर ने कहा कि शिविर में सभी बालक-बालिकाएं मन लगाकर खेल को खेल की भावना से खेलें और अपने कोच से खेल के गुरु सीखे। कार्यक्रम में शिविर निदेशक श्यामवीर सिंह, सहायक शिविर निदेशक सत्यप्रकाश, कार्यालय सहायक रामेश्वर गुप्ता, लेखाकार अनिल जैन भी मौजूद थे। शिविर में 6 प्रकार के खेलों को प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसमें कबड्डी, क्रिकेट, फुटबॉल, एथलेटिक्स, हैंडबॉल एवं वॉलीबॉल शामिल है। शिविर में कबड्डी के कोच डॉ. दिनेश चौधरी एवं सरस्वती मुंडे, क्रिकेट के कोच दिलीप भंडारी, फुटबॉल के कोच लहरी दास, विनोद सिंह, मीनू सोलंकी एवं मधु चौहान, अखिलेश प्रताप सिंह एवं सुरेंद्र कुमार, हैंडबॉल के कोच करण सिंह एवं प्रिय दीप सिंह एवं वॉलीबॉल के कोच अशोक चौधरी, प्रकाश आश्रम व वाय बी सिंह है, जो प्रशिक्षण देंगे।

खबरें और भी हैं...