पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फूलों के गमले और हेरिटेज लाइट्स से बढ़ा नक्की परिक्रमा पथ का आकर्षण

फूलों के गमले और हेरिटेज लाइट्स से बढ़ा नक्की परिक्रमा पथ का आकर्षण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरपालिका ने नक्की के हनीमून पॉइंट मार्ग को गौरव पथ के रूप में विकसित किया है। पालिका ने यहां टरैस गार्डन लगाने के साथ ही बोनसाई पेड़, रंग बिरंगे फूलों के गमले, पहाड़ी ढलानों पर गमले बनाकर रंग बिरंगे शानदार लुक दिया है। इस मार्ग पर हेरिटेज लाइट्स भी लगाई जा रही है। यहीं, नहीं पर्यटकों के बैठने के लिए बैंच लगाई गई है तथा गार्डन को विकसित कर यहां बच्चों खेलने झूले लगाए गए है। पालिका का प्रयास है कि देशभर से आने वाले यात्रियों को नक्की के चारों तरफ पैदल चलते समय नैसर्गिक प्राकृतिक वातावरण मिले और रंग बिरंगे फूलों को देखकर अपने आप को आनंदित महसूस कर सकें।

तीन करोड़ रुपए की लागत से विकसित किया जा रहा है गौरव पथ

गौरव पथ पर झूले व गमले लगाने सहित नक्की झील की सुरक्षा दीवार पर रंगरोगन, हेरिटेज लाइट्स आदि पर तीन करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे, ताकि देश विदेश से आने वाले पर्यटकों प्राकृतिक सौंदर्य व नैसर्गिक आनंद लेकर अपने परिवार का आनंद उठा सके। -सुरेश थिंगर, पालिकाध्यक्ष, माउंटआबू

खबरें और भी हैं...