पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हरचरण सिंह ने फिर संभाला उपमंडल अधिकारी का पदभार

हरचरण सिंह ने फिर संभाला उपमंडल अधिकारी का पदभार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुकेरियां | उप मंडल अधिकारी के रूप में एक बार फिर से हरचरण सिंह ने सोमवार अपना पदभार संभाल लिया है। पदभार संभालने के समय पर उप मंडल अधिकारी हरचरण सिंह का विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक पार्टियों और विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने फूल तथा गुलदस्ते भेंट कर उनका स्वागत किया। गौर हो कि इससे पहले भी हरचरण सिंह बतौर उप मंडल अधिकारी मुकेरियां कार्य कर चुके है और लोगों को अपनी सेवाएं दे चुके है। उनके कार्य का बढ़िया प्रदर्शन देखते हुए ही एक बार फिर से सरकार ने उन्हें मुकेरियां में लोगों की सेवा के लिए भेजा है। उनके दफ्तर में जब भी कोई अपनी समस्या को लेकर गया उन्होंने हमेशा ही उसका समाधान करने का प्रयास किया है। पदभार संभालने के उपरांत उनका स्वागत करने वालों में ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्ष कंवरजीत सिंह, रीडर सरूप सिंह, पूर्व नायब तहसीलदार सुरिन्द्र गुप्ता, प्रिंसिपल गुरदियाल सिंह, प्रदीप कुमार गोल्डी, अकाली नेता हरबंस सिंह मंझपुर, बीडीपीओ तलवाड़ा युद्वबीर सिंह, अशोक उप्पल, जिलापरिषद सदस्य जसवंत सिंह, गुलशन कुमार, नंबरदार बलवीर सिंह, सुरजीत सिंह व विभागों के अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...