मुकेरियां | विक्टोरिया इंटरनेशनल स्कूल में तीसरी से 10वीं कक्षा के बच्चों में रसोई कौशल प्रतियोगिता करवाई गई। कक्षा तीसरी के बच्चों ने सैंडविच, चौथी के बच्चों ने मॉकटेल, 5वीं के बच्चों ने फ्रूट सलाद, छठी के बच्चों ने स्नैक्स, 7वीं ने मिठाई, 8वीं के बच्चों ने मिक्स्ड सलाद, कक्षा 9वीं और 10वीं के बच्चों ने स्नैक्स बनाए। इस के अलावा बच्चों ने बिस्कुट, केक, साल्टी, ब्रेड-पनीर पकौड़ा, पीन वील सैंडविच, स्ट्रोबेरी मोजोटो, टोमेटो फिल्ड चाट, वेज रिंग, कस्टर्ड, चॉकलेट, आइसक्रीम तैयार किए। प्रतियोगिताओं में विजेता रहे बच्चों को स्कूल डायरेक्टर जीएस मुल्तानी ने इनाम बांटे। इस मौके पर स्कूल के एकेडमिक हेड नीरू मुल्तानी, अर्चना सुधा, सोनिका मिश्रा, दविंदर कौर मौजूद थे।