पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बच्चियों से आए दिन हो रहे दुष्कर्म, खुले में घूम रहे दरिंदे : मुल्तानी

बच्चियों से आए दिन हो रहे दुष्कर्म, खुले में घूम रहे दरिंदे : मुल्तानी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुकेरियां/हाजीपुर | आम आदमी पार्टी की बैठक मुकेरियां में किला रोड पर स्थित पार्टी दफ्तर में दोआबा जोन के उपप्रधान जीएस मुल्तानी की अध्यक्षता में करवाई गई, जिसमें देश में छोटी-छोटी बच्चियों के साथ बढ़ रही दुष्कर्म की घटनाओं पर चिंता व्यक्त की गई। मुल्तानी ने कहा कि केंद्र में बैठी मोदी सरकार ने देश की बेटियां के सुनहरी भविष्य के लिए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा दिया था, जिसे केंद्र सरकार हकीकत में बदलने में नाकाम साबित हुई है। उन्होंने कुछ दिन पहले चर्चा में आए दुष्कर्म मामलों की कड़े शब्दों में निंदा की। मुल्तानी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अब सभी को जागना पड़ेगा। औरत का सम्मान करते हुए, उसके ऊपर होते अत्याचार को देख कर चुप रहने की बजाय पुलिस व प्रशासन की मदद लेकर औरत की इज्जत की बचाना पड़ेगा। इस मौके पर दफ्तर इंचार्ज सूबेदार मेजर स्वर्ण सिंह, अमरजीत सिंह छत्री, सतपाल सिंह, कैप्टन अशोक कुमार, विजय कुमार, रमन कुमार मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...