दातारपुर मंडी में विधायक डोगरा ने गेहूं की खरीद का किया शुभारंभ
दातारपुर | विधायक अरुण डोगरा मिक्की ने दातारपुर की दाना मंडी में गेहूं की खरीद का शुभारंभ किया। विधायक का आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान किशोरी लाल, सरपंच अजय ठाकुर, ठाकुर चौपाल सिंह, दलेर सिंह, परमजीत सिंह पम्मी, लखविंदर सिंह टिम्मी, बख्शीश सिंह, तरसेम लाल, राम सरूप, अश्वनी कुमार ने स्वागत किया। प्रधान किशोरी लाल ने मंडी में समस्याओं संबंधी विधायक को अवगत करवाया। विधायक डोगरा ने मार्केट कमेटी मुकेरियां के सचिव विक्रमजीत सिंह और अन्य अधिकारियों को आदेश दिए कि वह मंडी में पक्का सीमेंट का फर्श, लेबर के लिए शौचालय और आढ़तियों को पक्की दुकानें बनाने हेतु सारी प्रपोजल तैयार करके दें। विधायक पानी की सुविधा के लिए मंडी मे अलग तौर पर बोर करने का आश्वासन भी दिया। यहां एएफएसओ अमित भट्टी, कपिल वालीया, इंस्पेक्टर कशमीरी लाल, राजन, कांग्रेसी नेता कंवर र| चंद, कैप्टन ओंकार सिंह, अरुण कश्यप, विजय एमडी, अजय कंवर, मुनीश चड्ढा, ब्लाक कांग्रेस कमेटी तलवाड़ा के जरनल सचिव विजय मालीया, डॉ. जसरोटीया, अशोक चौधरी, विजय ठाकुर दलवाली, कपिल डोगरा, इंद्रजीत सिंह, विनोद कुमार वरिंगली, गौरव सोनी, करनैल सिंह, ठेकेदार वस्सी, नंबरदार करतारा राम मौजूद थे।