पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • साहित्य और रंगमंच की गतिविधियों को छात्राओं ने पीपीटी से प्रस्तुत किया

साहित्य और रंगमंच की गतिविधियों को छात्राओं ने पीपीटी से प्रस्तुत किया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | मुकेरियां

दशमेश गर्ल्स कॉलेज चक अल्लाहबक्श मुकेरियां में त्रिवेणी कला संगम जयपुर के सहयोग से एक दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार करवाया। शुभारंभ छात्राओंं ने शब्द गायन से शुरू किया। सेमिनार का विषय डॉ. कैलाश चंद्र शर्मा का साहित्य निर्माण था, जिसमें मुख्य मेहमान के रूप में पहुंचे डॉ. कैलाश चंद्र शर्मा (मुख्य त्रिवेणी कला संगम ) ने छात्राओ को अपने संबोधन में कहा कि साहित्य व रंगमंच गतिविधियों को पीपीटी द्वारा प्रस्तुत किया। डॉ. सपना देवी (सरकारी स्कूल बसौली) ने डॉ. कैलाश शर्मा के नाटक में जीवन मूल्यों नामक विषय पर विचार प्रकट किए। डॉ. कैलाश चंद्र शर्मा ने (मन चंगा ते, कठौती में गंगा) नामक नाटक प्रस्तुत भी किया। डॉ. शर्मा व छात्राओं द्वारा राजस्थानी समूह गीत भी पेश किया। प्रिंसिपल डॉ. रविंदर कौर ने आए हुए मेहमानों का स्वागत कर उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके हिंदी विभाग की मुख्य डॉ. रीना कुमारी, प्रो. नवलीन कौर, प्रो. अनु बाला, प्रो. मानव व समूह स्टाफ व छात्राएं मौजूद थी।

राष्ट्रीय सेमिनार के दौरान मौजूद स्टाफ व विद्यार्थी। -भास्कर

खबरें और भी हैं...