बच्ची के आरोपियों को मृत्युदंड दे सरकार : मुलतानी
भास्कर संवाददाता | मुकेरियां
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की मीटिंग पार्टी के दफ्तर किला रोड मुकेरियां में दोआबा जोन के उपाध्यक्ष प्रो. जीएस मुलतानी की अध्यक्षता में हुई। मीटिंग में गत दिनों कठुआ में एक बच्ची के बलात्कार के बाद हत्या करने की कड़े शब्दों में निंदा की गई। प्रो. मुलतानी ने कहा कि बहुत दु:ख की बात है, कि ऐसे घटिया किस्म के लोग देश को बदनाम करने के लिए ऐसी घिनौनी हरकतें कर समाज में भय पैदा कर रहे है। यह लोग सिर्फ अपनी घटिया मानसिकता व घटिया चरित्र का सबूत दे रहे हैं। ऐसे कृत करने वालों को कम से कम मृत्युदंड की सजा अवश्य ही होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि समाज में सुधार लाने की जिम्मेदारी हम सभी की बनती है और राजनीतिक पार्टियों को भी चाहिए की वह ऐसे लोगों को जल्द ही अपनी पार्टी में से निकालकर उन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करें। समाज में महिलाओं का सम्मान नहीं होगा, तो हमारा समाज कभी भी तरक्की नहीं कर सकता। इस मौके अमरजीत सिंह छन्नी, सतपाल सिंह, कैप्टन अशोक कुमार, विजय कुमार, रमन कुमार(सभी सर्कल अध्यक्ष), सूबेदार मेजर स्वर्ण सिंह दफ्तर प्रभारी व अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद थे।
बैठक के उपरांत आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता। -भास्कर