दशमेश गर्ल्स कॉलेज का बीएससी सेमेस्टर 5 का नतीजा शानदार
मुकेरियां | दशमेश गर्ल्स कॉलेज चक्क अल्लाह बक्श का बीएससी सेमेस्टर-5 का नतीजा शानदार रहा। प्रिंसिपल डॉ. रविंदर कौर चड्ढा ने बताया कि कॉलेज की छात्रा सिमरनप्रीत कौर 86% अंकों से कॉलेज में फर्स्ट, छात्रा जसविंदर कौर 82% अंकों से सेकेंड और दीपिका 79.6% अंकों से थर्ड रही। प्रिंसिपल डॉ. रविंदर कौर चड्ढा ने साइंस विभाग और छात्राओं को बधाई दी। इस मौके श्री गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल ट्रस्ट के चेयरमैन रविंदर सिंह चक्क (मेंबर एसजीपीसी श्री अमृतसर) ने प्रिंसिपल, समूह स्टाफ मेबरों व छात्राओं को इस कामयाबी की बधाई दी।