पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लाइब्रेरियन की भर्ती जल्द करे सरकार : नटवर सिंह

लाइब्रेरियन की भर्ती जल्द करे सरकार : नटवर सिंह

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुकेरियां| बेरोजगार लाइब्रेरी डिग्री होल्डरों की बैठक कमेटी पार्क मुकेरियां में हुई। बैठक में नटवर सिंह, विजय कुमार, जसवीर सिंह ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा लाइब्रेरी में पिछले 10-12 सालों से कोई भर्ती नहीं की गई। स्कूल-कॉलेजों में पिछले 15 सालों से इसकी अनदेखी की जा रही है। पिछली सरकार ने भी लाइब्रेरी डिग्री होल्डरों के लिए कुछ नहीं किया और पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड भी इसके लिए कोई कदम नहीं उठा रहा। लाइब्रेरियों के बिना शिक्षा का स्तर ऊंचा उठाना संभव नहीं है। हर राज्य स्कूलों-कॉलेजों में लाइब्रेरियन की भर्ती कर रहा है। पंजाब सरकार ने शिक्षण संस्थानों के हर क्षेत्र में भर्ती की है, पर बेरोजगार लाइब्रेरियनों से भेदभाव कर रही है। उन्होंने सरकार से जल्द लाइब्रेरियों में भर्ती शुरू करने की मांग की।

खबरें और भी हैं...