पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रोड थ्रिलर राइडर्स ने रोड सेफ्टी के लिए किया जागरूक

रोड थ्रिलर राइडर्स ने रोड सेफ्टी के लिए किया जागरूक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हाजीपुर| रोड थ्रिलर राइडर्स के अलग-अलग शहरों के राइडर्स ने एक बाइक रैली निकाल हाजीपुर, मुकेरियां, पठानकोट, जुगियाल आदि शहरों में जाकर लोगों को रोड सेफ्टी के लिए एक अलग अंदाज में जागरूक किया। हाजीपुर में पहुंची बाइक राइडर्स की टीम ने लोगों को सड़क पर ट्रैफिक नियम न अपनाने के चलते हो रही सड़क दुर्घटनाओं से अवगत करवाया और उन्हें ट्रैफिक रूल्स फॉलो करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने लोगों को प्रेरित करते हुए कहा कि सड़क पर खासकर दो पहिया वाहन चालक बिना हेल्मेट के अपने वाहन न चलाए। राइडर्स का ग्रुप हाजीपुर में लोगों को रोड सेफ्टी के लिए जागरूक कर अगले शहर की ओर रवाना हो गया। राइडर्स की उक्त टीम में 30 बाइक पर कुल 45 सदस्य शामिल थे। जिनमें जालंधर, हाजीपुर, मुकेरियां व पठानकोट के राइडर्स शामिल थे।

खबरें और भी हैं...