भास्कर संवाददाता | मुकेरियां
इंडियन सुक्रोज मिल्स मुकेरियां के परिसर में आतंकवाद विरोधी दिवस के अवसर पर करवाए गए कार्यक्रम में चीनी मिल के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मिलकर आतंकवाद और हिंसा का विरोध करने की शपथ ली। मिल के वरिष्ठ महाप्रबंधक इंजी. योगेन्द्रपाल सिंह ने ध्वजारोहण कर सुरक्षा कर्मियों की परेड का निरीक्षण किया, जिसका नेतृत्व सुरक्षा अधिकारी अवतार सिंह एवं ध्यान सिंह ने किया। इंजी. योगेन्द्रपाल ने कहा कि आतंकवाद विरोधी दिवस पर हमें संकल्प लेना चाहिए कि आतंकवाद के साथ-साथ समाज में जारी हिंसा का भी विरोध करेंगे। सहायक महाप्रबंधक मानव संसाधन डॉ. अखिल सिंह राठी ने कहा कि भारत देश के 712 में से 210 से अधिक जनपद आतंकवाद की चपेट में है। यदि देशवासी ठान ले तो इनका अस्तित्व आसानी से मिटाया जा सकता है। इस अवसर पर उन्होंने सभी को आतंकवाद और हिंसा को रोकने की शपथ दिलाई। इस समय महाप्रबंधक इंजी. नरेश कुमार त्यागी, विनोद तिवाड़ी, अरविंद त्यागी, स्वर्ण मिन्हास, मनोहर लाल शर्मा, प्रेमपाल शर्मा, भानु प्रताप सिंह, रघु यादव, विशन सिंह, मेला सिंह, ओमवीर सिंह, लालजी, कुलदीप सिंह, पवन कुमार, राकेश कुमार, राम अवतार आदि मौजूद थे।