मुकेरियां | पढ़ो पंजाब पढ़ाओ पंजाब तहत सरकारी प्राइमरी स्कूलों में प्री प्राइमरी विद्यार्थियों को मनोरंजक ढंग से शिक्षा देने के लिए अध्यापकों की ट्रेनिंग प्रक्रिया चल रही है। डीईओ एलिमेंट्री शिक्षा संजीव गौतम के निर्देश व जिला कोआर्डिनेटर हरमिंदरपाल सिंह के नेतृत्व में चार ब्लाकों की ट्रेनिंग सरकारी स्कूल लमीन में चल रही है। ट्रेनिंग स्थान पर विभिन्न शिक्षा अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया है। स्कूल के प्रिंसिपल राजिंदर कुमार ने बताया कि सोमवार को जिला शिक्षा अधिकारी संजीव गौतम ने प्राइमरी के विद्यार्थियों के लिए प्रोजेक्ट पढ़ो पंजाब पढ़ाओ पंजाब तहत रोचक सामग्री जारी की। उन्होंने अध्यापकों से मिलकर विभिन्न मनोरंजक गतिविधियां की। ट्रेनिंग स्थान के इंचार्ज राजेश अरोड़ा ने बताया कि सारे रिसोर्सपर्सन ऊर्जा से लबालब भरे हुए हैं और ट्रेनिंग प्राप्त कर गर्व महसूस करते हैं। इस मौके राकेश गुलेरिया, जसवंत सिंह, अवतार सिंह, सतीश कुमार, यशपाल सिंह, निर्मल सिंह, मनदीप कुमार आदि उपस्थित थे।