विधायक मिक्की ने टोहलू में किया अस्पताल का उद्घाटन
तलवाड़ा | मुकेरियां के गौतम अस्पताल अस्पताल ने ब्लाक तलवाड़ा के गावं टोह्लू में अपना एक अस्पताल का आरंभ किया, जिसका उद्घाटन विधायक अरुण डोगरा ने रिबन काटकर किया। यहां विधायक ने कहा कि कंडी इलाके में रहते लोगों को इस अस्पताल से लाभ मिलेगा, पहले इलाके के लोग अपने इलाज के लिए मुकेरियां जाते है। इस मौके गौतम परिवार ने डॉ. अश्वनी गौतम, सुनीता गौतम, डॉ. अर्जुन गौतम, डॉ. सिद्धार्थ गौतम, डॉ. अरहिंत मौजूद थे।