वाल्मीकि नौजवान सभा ने कैंडल मार्च निकाला
कैंडल मार्च निकालते वाल्मीकि नौजवान सभा के सदस्य। -भास्कर
मुकेरियां/हाजीपुर| वाल्मीकि नौजवान सभा ने कठुआ कांड के विरोध में मुकेरियां में कैंडल मार्च निकाल प्रदर्शन किया। सभा के प्रधान सुनील हंस ने कहा कि देश में छोटी बच्चियों के साथ बढ़ रहे दुष्कर्म के मामलों से यहां लोगों में भारी रोष है, जब तक देश में महिलाएं सुरक्षित नहीं, तब तक कोई भी सरकार अपनी सफलता का मापदंड नहीं तय कर सकती। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि ऐसे क्रूर अपराधियों को फांसी की सजा दी जाए। इस मौके चरन दास, महंत सुनील, विशाल हंस, ललित गिल, सुरिंदर गिल, मन्ना गिल, परमिंदर गिल व नोनी शामिल थे।