‘पॉलीथिन हटाओ मुकेरियां बचाओ’ मुहिम चलाई
पॉलीथिन के खिलाफ लोगों को जागरूक करते सोसायटी के सदस्य व बच्चे।
फ्रेंडस वेलफेयर सोसायटी ने चलाई मुकेरियां क्लीन मुकेरियां ग्रीन मुहिम
भास्कर संवाददाता | मुकेरियां
शहर मुकेरियां को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए पिछले काफी समय से समाज सेवी संस्था फ्रेंडस वेलफेयर सोसायटी ने क्लीन मुकेरियां ग्रीन मुकेरियां मुहिम चलाई है। इसके तहत सोसायटी ने शहर के विभिन्न भागों में कूड़ादान भी लगाए है। मुहिम को आगे बढ़ाते हुए लोगों को पॉलीथिन से होने वाले भयंकर नुकसान से जागरूक करने के लिए ‘पॉलीथिन हटाओ मुकेरियां बचाओ’ मुहिम शुरू की गई है, जिसमे वेलफेयर सोसायटी का सहयोग छोटे बच्चों ने देकर घर-घर जाकर लोगों को पॉलीथिन का प्रयोग न करने बारे जागरूक किया। इस मौके फ्रेंडस वेलफेयर सोसायटी के सदस्यों ने बताया कि पॉलिथीन पर्यावरण सहित इंसानों व जानवरों के लिए भी बहुत घातक सिद्ध हो रहा है।