पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पीडीपी के आगे घुटने टेक सैनिकों को मरने के लिए छोड़ रहा केंद्र : विनय

पीडीपी के आगे घुटने टेक सैनिकों को मरने के लिए छोड़ रहा केंद्र : विनय

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | मुकेरियां

शिव सेना हिंदुस्तान की विशेष बैठक आईटी सैल के जिलाध्यक्ष गुरजीत सिंह व वकील गौरव की अध्यक्षता में शीतला माता मंदिर में हुई। बैठक में शिव सेना हिंदुस्तान के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय जालन्धरी व सह-प्रभारी हिमाचल प्रदेश रामपाल शर्मा विशेष रूप से उपस्थित हुए।

इस मौके विनय जालन्धरी व रामपाल शर्मा ने जम्मू-कश्मीर की मुख्य मंत्री महबूबा मुफ्ती के बयानों की कड़े शब्दों में निंदा की और कहा कि इस सारे प्रकरण में केंद्र सरकार की दोगली नीति देश के लोगों के सामने आ गई है। पीएम मोदी जम्मू-कश्मीर में पीडीपी के आगे घुटने टेक कर देश के सैनिकों को मरने के लिए छोड़ रहे है, जिससे सैनिकों का मनोबल टूट रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार मात्र सत्ता की खातिर देश के सैनिकों को मरने के लिए छोड़ रही है, जिसका खामियाजा भाजपा सरकार को आने वाले समय में भुगतना पड़ेगा। पाकिस्तान भारत देश की सीमा में घुसपैठ करवा रहा है और हमारे देश में सीज फायर किए जा रहे हैं जो बिल्कुल गलत बात है।

शिव सेना नेताओं ने केंद्र सरकार को चेतावनी देते दी कि यदि सरकार ने देश हित में ठोस कदम न उठाए तो शिव सेना हिंदुस्तान कड़ा संघर्ष करेगी। इस मौके रीतू, राहुल सचिव, रमन, कुलदीप, रमन व सदस्य भी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...