पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • करंट लगने से 2 भैसों की मौत, युवक जख्मी

करंट लगने से 2 भैसों की मौत, युवक जख्मी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | मुकेरियां

कस्बा ऐमा मांगट में करंट लगने से 2 भैंसें मर गई और एक युवक घायल हो गया। जानकारी के अनुसार रांझा निवासी गांव लमीन भैंसों को सुबह खेतों से चारा खिलाने के बाद वापस घर ले जा रहा था कि अचानक फिरनी के किनारे लगाए एक पोल में करंट आ जाने से उसकी 2 भैंसें वहीं मर गईं, जबकि साथ चल रहा एक लड़का काका भी चपेट में आ गया और उसके सिर पर चोट लग गई। घटना की सूचना मिलते ही बिजली विभाग के जेई बिशन सिंह, जेई र| लाल, स्वर्ण सिंह, पशुओं के डॉक्टर सीतल सिंह और आरवीआई अवतार सिंह घटना स्थल पर पहुंचे। बिजली विभाग के कर्मचारी का कहना है कि यह हादसा केबल की तारों में करंट आने से हुआ है। पुलिस को सूचित कर दिया गया है। पुलिस सारे मामले की जांच कर रही है। पीड़ित व्यक्ति ने सरकार से मुआवजा की मांग की है।

खबरें और भी हैं...