भास्कर संवाददाता | मुकेरियां
गांव खानपुर पंचायत उलेहडीया में जय बाबा पीर लखदाता के दरबार में वार्षिक छिंज मेले का आयोजन धूमधाम से करवाया गया। इस छिंज मेले में पंजाब, हिमाचल, जम्मू आदि राज्यों के नामी पहलवानों ने भाग लिया और कुश्तियों के जौहर दिखाए।
इस छिंज मेले में लगभग 200 से ऊपर कुश्तियां करवाई गई। इस मौके मुख्यातिथि के रूप में ब्लॉक समित के चेयरमैन सतपाल सिंह कटोच शामिल हुए। बड़ी रुमाली की कुश्ती का मुख्य मुकाबला सन्नी पहलवान मानसर और फरीद पहलवान गुरदासपुर के बीच हुआ, जिसमें सन्नी पहलवान ने फरीद पहलवान को पटकनी देकर चित्त कर दिया। मुख्यातिथि और कमेटी सदस्यों ने पहलवानों को इनाम बांटे, जिनमें विजेता पहलवान सन्नी मानसर को 6500 रुपये और उप विजेता फरीद पहलवान को 6000 हजार रुपए इनाम के तौर दिए गए। वही छोटी रुमाली की कुश्ती का मुकाबला बाज पहलवान डेरा बाबा नानक और पिंदा पठानकोट के बीच हुआ, जिसमें बाज को मात देकर पिंदा विजेता रहा। छोटी रुमाली के विजेता पहलवान को 2000 हजार रुपए नगद व एक फर्राटा पंखा और उप विजेता को 1500 नगद और एक पीतल की घागर इनाम के रूप में दी। इस मौके पर दंगल कमेटी खानपुर द्वारा आए हुए मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर पंचायत उलेहडीया के प्रधान शमशेर सिंह, उप प्रधान परमजीत, कमेटी के प्रधान राम गोपाल, उप प्रधान दमनेश कुमार, केवल कृष्ण, खजान सिंह, बल्लू, कालू, पूर्ण सिंह, धरमिंदर सिंह, जगदत्त शर्मा मौजूद थे।
विजेता को पुरस्कार देकर सम्मानित करते हुए -भास्कर