पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विवाहिता से मारपीट करने के आरोप में पति, सास ससुर के खिलाफ मामला दर्ज

विवाहिता से मारपीट करने के आरोप में पति, सास-ससुर के खिलाफ मामला दर्ज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | मुकेरियां

पुलिस ने विवाहिता के साथ मारपीट करने के आरोप में पति, सास व ससुर पर मामला दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयानों में मधुबाला पुत्री रमेश लाल ने बताया कि उसकी शादी दस वर्ष पहले रछपाल सिंह पुत्र अर्जुन सिंह निवासी गांव उमरपुर के साथ हुई थी।

शादी के बाद उसका पति रछपाल सिंह, ससुर अर्जुन सिंह तथा सास तारों देवी उसे ताने देकर परेशान और मारपीट करने लगे। मधुबाला ने बताया कि मारपीट के बाद उसके परिवार वाले तथा गांव के वरिष्ठ लोगों द्वारा बीच-बचाव कर फिर से उसे सुसराल भेज दिया जाता। इस दौरान उसके एक लड़की व लड़का पैदा हुए लेकिन ससुराल वालों ने परेशान करना बंद नहीं किया। वह दो महीने से मायके गांव गांव बाड़ा थाना नूरपुर जिला कांगड़ा में रह रही थी। 13 मई को वह माता-पिता के साथ मामा के घर नौशहरा पत्तन आई थी। अगले दिन वह बच्चों को मिलने सुसराल गांव उमरपुर गई तो उसके पति ने उससे गालीगलौज कर मारपीट की, जिसमें सास-ससुर ने भी साथ दिया। इससे वह गंभीर जख्मी हो गई। उसको सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

मधुबाला ने बताया कि इससे पहले उसके सुसराल वालों ने उसे एक गुज्जर से भी पिटवाया था। उसके ससुराल वालों का मानना है कि उसमें किसी भूत प्रेत का साया है। पुलिस ने बयानों पर रछपाल सिंह, अर्जुन सिंह तथा तारो देवी पर मामला दर्ज किया है।

अस्पताल में उपचाराधीन मधुबाला।

खबरें और भी हैं...