पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हाशमी को शिखर सम्मेलन में बुलाकर शामिल न होने देना केंद्र का सांप्रदायिक एजेंडा : सेखों

हाशमी को शिखर सम्मेलन में बुलाकर शामिल न होने देना केंद्र का सांप्रदायिक एजेंडा : सेखों

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | मुकेरियां

सीपीआई (एम) के राज्य सचिव सुखविंदर सिंह सेखों ने कहा कि प्रसिद्ध उर्दू कवि फैज अहमद फैसल की बेटी मांजू हाशमी को 15वें एशिया मीडिया शिखर सम्मेलन में बुलाकर शामिल न होने देना मोदी सरकार के सांप्रदायिक एजेंडे का हिस्सा है। वह आज सिविल रेस्ट हाउस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। सेखों ने कहा कि केंद्र की बीजेपी सरकार अल्पसंख्यकों, दलितों और महिलाओं पर अपने सांप्रदायिक एजेंडा के तहत अत्याचार को बढ़ावा दे रही है। सरकार लोगों की स्वतंत्रता और नागरिकों के अधिकारों पर हमला कर रही है। हर कोई अपने राजनीतिक विरोधियों की आवाज को कुचलने की कोशिश कर रहा है। त्रिपुरा में सीपीआई (एम) और सीटू के दफ्तरों पर किए हमले इसकी ताजा उदाहरण हैं। उन्होंने कहा कि इस लड़ाई में एक मंच पर देशभर में लोकतंत्र और धर्मनिरपेक्ष ताकतों को लाने के प्रयास किए गए हैं। इस अवसर पर किसान सभा अखिल भारतीय परिषद के सदस्य आशा नंद, जिला उपाध्यक्ष अशोक महाजन, विजय सिंह, जीत राम, रविंदर शर्मा, सुरजीत सिंह आदि मौजूद थे।

राज्य सचिव सुखविंदर सिंह सेखों प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए।

खबरें और भी हैं...