साफ पानी में ही पैदा होता है डेंगू का मच्छर : एसएमओ
मुकेरियां | सीनियर मेडिकल अफसर अमरजीत सिंह की अध्यक्षता में डेंगू बुखार की रोकथाम के लिए सेमिनार लगाया गया। एसएमओ बुड्ढाबड़ डॉक्टर अमरजीत सिंह ने डेंगू बुखार के रोकथाम संबंधित सुझाव दिए। उन्होंने बताया कि बुखार होने पर तुरंत सरकारी अस्पताल में संपर्क करना चाहिए।
इस समय ब्लॉक बीईई अशोक कुमार ने बताया कि घरों के पास पानी इकट्ठा नहीं होना चाहिए, पानी की टंकियों और कूलरों का पानी सप्ताह में एक बार जरूर बदलना चाहिए। हफ्ते में एक दिन ड्राई डे मनाना चाहिए। इस समय सरबन मसीह, एचआई सुच्चा मसीह, निर्मल सिंह, डॉ. नरेंद्र पाल, परमदीप सिंह, महबूब भट्टू एलटी, खादिम मसीह एलटी मौजूद थे।