सतगुरु बाबा हरदेव सिंह की याद में समर्पण दिवस मनाया
मुकेरियां | सतगुरु माता सविंदर हरदेव के आशीर्वाद से संत निरंकारी शाखा भंगाला मानसर में सतगुरु बाबा हरदेव सिंह की याद में समर्पण दिवस मनाया। इस मौके प्रमुख महात्मा मास्टर अशोक ने प्रवचन करते हुए कहा कि जो गुरु की शिक्षा पर चलकर गुरु के कहे अनुसार अपने जीवन को कर्म रूप में डाल लेता है उसको ही समर्पित इंसान कहा जाता है। बाबा हरदेव सिंह ने 36 वर्ष हमारे भले के लिए व्यतीत किए। उन्होंने मानवता को एक एकत्व में पिरोने के लिए सारा जीवन लगाया। हम सब ने उनके इस प्यार, सहयोग, मानवता भलाई, दीवार रहित संसार के मिशन को हर एक ने आगे ले जाने के लिए तन, मन व धन से य| किया है। इस समय संत सुभाष, रवि, राजन, विनोद, गौरव, सतपाल, गुरचरण वालिया, बीपीईओ बख्शीश सिंह, दर्शन सिंह, रतन, अवतार, सुरेंद्र, प्रताप, अजीत, जगन्नाथ, बहन ममता, परमजीत, अनुराधा, कमलेश, सोनिया बेवी, बॉबी, संतोष, दर्शना, संचालिका सतवीर कौर, शिक्षिका बंदना, प्रियंका और सुषमा रानी सहित सैकड़ों महापुरुष मौजूद थे।