भास्कर संवाददाता | मुकेरियां
झगड़े में नाम आने पर परिवार ने पुलिस व उपमंडल अधिकारी से निष्पक्ष जांच की गुहार लगाई है। गुलजार सिंह निवासी गांव मौतला ने बताया कि उन्होंने गांव के लोगों को साथ लेकर उपमंडल अधिकारी हरचरण सिंह को ज्ञापन दिया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि अप्रैल में हुए एक झगड़े में कुछ लोगों ने उनके भतीजे गुरकीरत सिंह का नाम आपसी रंजिश के कारण पुलिस एफआईआर में लिखवा दिया है जबकि गुरकीरत झगड़े वाले दिन चंडीगढ़ गया था। जिसके सारे ही सबूत पुलिस के उच्चाधिकारियों को दे दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जहां-जहां भी चंडीगढ़ जाने वाली बस रुकी उसके सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को दिए गए हैं। साथ ही रणजीत सिंह भंगाला ने भी ज्ञापन देकर कहा कि उसका लड़का दीपक पहलवान झगड़े वाले दिन घर पर ही था। उन्होंने अधिकारियों से उक्त मामले की निष्पक्ष जांच कर झूठी एफआईआर को रद्द करने और गुरकीरत को मामले से बाहर करने की मांग की है। यहां रणजीत सिंह, जसवीर सिंह, नरेश कुमार, अरविन्द्र सिंह, जसप्रीत, रिशी, अाकाश, अक्षय, रमनदीप, विजय उपस्थित थे।