पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तंबाकू के सेवन से कैंसर होने का खतरा : डॉ. सतवीर

तंबाकू के सेवन से कैंसर होने का खतरा : डॉ. सतवीर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुकेरियां | एसएमओ सिविल अस्पताल डॉ. सविंदर सिंह मठोण की अध्यक्षता में सरकारी स्कूल में यूथ अगेंस्ट तंबाकू के विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। डॉ. सतवीर सिंह ने कहा कि बीड़ी, सिगरेट और खाने वाले तंबाकू से मुंह का कैंसर, फेफड़ों का कैंसर, दांतों की बीमारियां, टीबी व दमा की बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है। तंबाकू के सेवन से होने वाली बीमारियों के विरुद्ध जागरूकता लाने के लिए स्कूलों में जागरूकता कैंप लगाए जा रहे हैं। डॉ. सविंदर सिंह ने तंबाकू और नशों से होने वाली बीमारियों जैसे एचआईवी, एड्स, हेपेटाइटिस के बारे में जागरूक किया और सभी स्कूलों को तंबाकू मुक्त स्कूल बनाने के लिए प्रयास करने की जरूरत पर जोर दिया। इस मौके पर विजय कुमार, प्रिंसिपल व स्टाफ मौजूद था।

खबरें और भी हैं...